पलवल के भंगुरी गांव में देर रात सरकारी नियमों का उल्लंघन कर खुले एक अंग्रेजी शराब के ठेके पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने ठेका मालिक और संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर कुशल कुमार अपनी टीम के साथ हथीन रेस्ट हाउस के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें वायरलेस पर सूचना मिली कि पुलिस लाइन पलवल के रात्रि चेकिंग अधिकारी इंस्पेक्टर रविंद्र अपनी टीम के साथ भंगुरी गांव में मौजूद हैं, जहां समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अंग्रेजी शराब का ठेका खुला हुआ है। पुलिस देख भागा काम करने वाला व्यक्ति सूचना मिलते ही एसआई कुशल कुमार तुरंत सरकारी गाड़ी से मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने पाया कि ठेका पूरी तरह खुला था और वहां से शराब बेची जा रही थी। पुलिस को आता देख वहां मौजूद एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने तुरंत अपने मोबाइल फोन से मौके की तस्वीरें खींची और सबूत जुटाए। इसके बाद मुखबिर खास और स्थानीय जांच-पड़ताल से पता चला कि इस अंग्रेजी शराब ठेके का असली मालिक सुरेंद्र भाटी है। ठेके की देखरेख व संचालन का काम भंगुरी गांव निवासी अजीत करता है। सरकार के आदेशों का उल्लंघन करते हुए खुलवाया ठेका मौके पर सेल्समैन के रूप में मलोखड़ा गांव निवासी आकिब काम कर रहा था। आरोप है कि ठेका मालिक और संचालक ने आपस में मिलीभगत कर आबकारी विभाग की अनुमति के बिना, हरियाणा सरकार के आदेशों का उल्लंघन करते हुए रात के समय सेल्समैन आकिब से ठेका खुलवाया था।
Source link
पलवल में सरकारी आदेशों का उल्लंघन कर खोला शराब ठेका:छापेमारी करने गई पुलिस को देख भागी कर्मचारी; मालिक-संचालक पर केस दर्ज
