Related Posts

फरीदाबाद में पुलिस ने ग्राइंडर से तोड़ा घर का दरवाजा:अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी; देसी कट्टा मिला, परिवार समेत आरोपी फरार




फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में रविवार रात अवैध शराब बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को उस समय कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जब संदिग्ध घर में मौजूद लोगों ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कई बार दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद टीम ने ग्राइंडर से दरवाजे को काटकर और हथौड़े से तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद पूरे मकान की गहन तलाशी ली गई। जानकारी के अनुसार, ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच और बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि आजाद नगर निवासी लेखराज अपने घर से अवैध शराब बेचने का काम कर रहा है। पुलिस को इस संबंध में कुछ वीडियो भी प्राप्त हुए थे, जिनके आधार पर संयुक्त टीम ने छापेमारी की योजना बनाई। ग्राइंडर और हथौड़े की मदद से दरवाजा तोड़ा जैसे ही पुलिस टीम आरोपी लेखराज के घर पहुंची तो घर के लोगों ने मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने कई बार दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राइंडर और हथौड़े की मदद से दरवाजा तोड़ दिया और घर के अंदर दाखिल हुई। पुलिस ने घर के हर कमरे, अलमारी और अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली। हालांकि छापेमारी के दौरान मौके से अवैध शराब बरामद नहीं हुई, लेकिन एक कमरे में रखे बेड के अंदर से एक देसी कट्टा मिला। पुलिस ने अवैध हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार समेत आरोपी घर से भागा क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव के प्रभारी सुंदर ने बताया कि लेखराज के खिलाफ पहले से अवैध शराब बेचने, आर्म्स एक्ट और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। छापेमारी के दौरान घर में मौजूद लोग पिछले दरवाजे से भाग निकले। मुख्य आरोपी लेखराज भी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। लगातार मिल रही शिकायतों और वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि घर से बरामद देसी कट्टे के संबंध में कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अवैध शराब बेचने की सूचना पर छापेमारी वहीं बल्लभगढ़ सिटी थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब बेचने की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। घर से मिले सामान की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की लोगों से अपील पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब, नशे का कारोबार या किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि संचालित होती दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें