spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में पार्टी में गया व्यक्ति मृत मिला:परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया, घर से लेकर गया था




फरीदाबाद जिले के पल्ला थाना क्षेत्र में दुर्गा बिल्डर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक रविवार दोपहर अपने दोस्त के साथ पार्टी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उसका शव दुर्गा बिल्डर के पास एकत्र पानी में मिला। परिजनों ने मृतक के दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान विनय नगर गली नंबर-7 निवासी गणेश कुमार (52) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के रहने वाला था, लेकिन कई वर्षों से फरीदाबाद में परिवार के साथ रह रहे थे। वह निजी वाहन चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, पिछले दो-तीन महीनों से वह घर पर ही थे और उन्हें शराब पीने की भी आदत थी। पार्टी के लिए लेकर गया था दोस्त मृतक के बड़े बेटे आकाश ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच विनय नगर गली नंबर-9 निवासी अभय सिंह का उनके पिता के पास फोन आया। उसने पार्टी करने के लिए बुलाया और कुछ देर बाद कार लेकर उन्हें अपने साथ ले गया। रात करीब 8 बजे छोटे भाई गगन ने पिता को फोन किया तो उन्होंने थोड़ी देर में घर आने की बात कही। इसके बाद रात करीब साढ़े 9 बजे फिर बात हुई, उस समय वह नशे की हालत में थे और जल्द घर पहुंचने की बात कह रहे थे। लेकिन करीब 20 मिनट बाद दोबारा फोन करने पर उनका मोबाइल बंद मिला। पानी में पड़ा मिला शव आकाश ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अभय सिंह से संपर्क किया। उसने बताया कि वह गणेश कुमार को दुर्गा बिल्डर के पास छोड़कर अपने घर लौट आया है। इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की और डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और अभय सिंह से पूछताछ करते हुए गणेश कुमार की तलाश की, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह परिजन दोबारा अभय सिंह के साथ दुर्गा बिल्डर के पास पहुंचे और आसपास के सुनसान इलाके में खोजबीन की। इसी दौरान पानी से भरे स्थान के अंदर जाकर देखने पर गणेश कुमार का शव मिला। इसके बाद तुरंत पल्ला थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप परिजनों का आरोप है कि गणेश कुमार और अभय सिंह पिछले करीब 15 वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। उनका कहना है कि गणेश कुमार के सिर पर कई चोटों के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि पत्थरों से वार कर उनकी हत्या की गई और बाद में शव को पानी में फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles