![]()
गुरुग्राम जिले में ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एनएच-48 पर एक बड़ा हादसा टल गया। आज सुबह एक ट्रक-ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें लगी सीएनजी किट से गैस का रिसाव शुरू हो गया था, जिससे गंभीर दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई थी। यह घटना सुबह करीब 5 बजे शिकोहपुर के पास एनएच-48 पर हुई। दुर्घटना के कारण ट्रक में लगी सीएनजी किट क्षतिग्रस्त हो गई और उससे गैस रिसने लगी, जिससे आसपास के क्षेत्र में खतरा बढ़ गया। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की तत्परता से टला हादसा ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही संदीप ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया। उन्होंने बिना समय गंवाए एनएच-48 पर यातायात को तुरंत रुकवाया और दुर्घटनास्थल को चारों ओर से सुरक्षित किया, ताकि कोई अन्य वाहन या राहगीर खतरे में न आए। सिपाही संदीप ने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम और संबंधित आपातकालीन सेवाओं को भी तुरंत सूचित किया। गैस रिसाव को नियंत्रित कर सुरक्षा इंतजाम किए सूचना मिलते ही ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल) और अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने गैस रिसाव को नियंत्रित करने के साथ-साथ आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर और साहयक पूरी तरह सुरक्षित रहे। समय रहते की गई इस कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। गुरुग्राम पुलिस ने सिपाही संदीप की कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ और साहस की सराहना की है।
Source link
गुरुग्राम में NH-48 पर सीएनजी ट्रक से गैस रिसाव:ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सूझबूझ से टला हादसा, टक्कर के बाद सीएनजी किट क्षतिग्रस्त हुई







