spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कपूरथला में हथियार सहित स्कॉर्पियो सवार 3 युवक गिरफ्तार:अवैध पिस्टल, कमांडो वर्दी व VIP फ्लैशर बरामद, वारदात के फिराक में थे




कपूरथला पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने देर रात एक स्कॉर्पियो-एन में सवार तीन युवकों को पीछा कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया था, लेकिन चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन के गांव सीतो नौआबाद निवासी हरदेव सिंह, जालंधर जिले के थाना आदमपुर के गांव मदान निवासी हरबीर कलेर और संगरूर जिले के गांव शेरपुर निवासी लविश गर्ग के रूप में हुई है। स्कॉर्पियो की तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल, एक सीओ-टू एयर पिस्टल (जो असली आधुनिक पिस्टल जैसी दिखती है), एक लाल-नीली वीआईपी लाइट फ्लैशर और पंजाब पुलिस कमांडो की वर्दी बरामद हुई। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवक जालंधर, तरनतारन और संगरूर जिलों के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों अच्छे परिवारों से आते हैं और उनके खिलाफ फिलहाल कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। एसएसपी ने आशंका जताई कि बरामद सामान को देखते हुए आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। अदालत से आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता लगाएगी कि बरामद हथियार, नकली पिस्टल, वीआईपी फ्लैशर और पुलिस कमांडो की वर्दी किस उद्देश्य से रखी गई थी, इन्हें कहां से प्राप्त किया गया और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या साजिश है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। किसी बड़ी वारदात के फिराक मे थे आरोपी एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवक जालंधर, तरनतारन और संगरूर जिलों के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों अच्छे परिवारों से आते हैं और उनके खिलाफ फिलहाल कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। एसएसपी ने आशंका जताई कि बरामद सामान को देखते हुए आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। अदालत से आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता लगाएगी कि बरामद हथियार, नकली पिस्टल, वीआईपी फ्लैशर और पुलिस कमांडो की वर्दी किस उद्देश्य से रखी गई थी, इन्हें कहां से प्राप्त किया गया और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या साजिश है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles