spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी:₹99 हजार हड़पे, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार, ₹90 हजार बरामद




हांसी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी गई राशि में से 90 हजार रुपए बरामद किए हैं। मुख्य सिपाही अमित कुमार ने बताया कि नारनौंद निवासी ललित कुमार ने साइबर अपराध थाना हांसी में शिकायत दर्ज कराई थी। ललित कुमार को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसने खुद को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ललित को एक लिंक पर क्लिक करने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैक पीड़ित ललित कुमार द्वारा लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने उसके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 98 हजार 980 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिससे साइबर पुलिस को तुरंत सूचना मिल गई। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना हांसी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान साइबर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग लेनदेन, डिजिटल ट्रेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों का गहन विश्लेषण किया। लगातार तकनीकी जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। पंजाब से आरोपी गिरफ्तार, 90 हजार रुपए बरामद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुरेन्द्र पाल पुत्र सुनील कुमार, निवासी एसएएस नगर, मलोट (पंजाब) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर ठगी गई राशि में से 90 हजार रुपए बरामद किए गए। हांसी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल पर भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही, बैंक खाते, एटीएम, क्रेडिट कार्ड, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles