spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में कृष्णपाल गुर्जर का कांग्रेस पर निशाना:65 सालों में रोड़ और जमीन पर कब्जे कराए, विकास में रोड़ा बने तो हटाए गए निमार्ण




फरीदाबाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के नेताओ पर जमकर निशाना साधा है। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 65 सालों सरकारी जमीनों और रोड़ पर कब्जे कराए है। विकास की परियोजनाओं में अगर कोई अवैध निमार्ण रोड़ा बनेगा तो उसको हटाया जायेगा, चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों ना हो। कांग्रेस ने सरकारी जमीनों पर कब्जे कराए मंत्री गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में सरकारी जमीन हो या फिर रोड़, सभी जगह पर अवैध निमार्ण खड़े किए गए। कांग्रेस के नेताओं ने सबसे अवैध कब्जे कराने में सबसे ज्यादा लोगों का साथ दिया है। इनके राज में सरकारी अफसरों को डराया जाता था और उनसे गलत काम कराए जाते थे। लेकिन आज बीजेपी के राज में अगर कृष्णपाल भी गलत काम करने के लिए कहे तो अधिकारी गलत काम नही करेगा। उन्होंने अधिकारियों को गलत करने के लिए पूरी तरह से मना किया हुआ है। विकास में रूकावट को हटाया जायेगा मंत्री ने कहा कि उनका मकसद फरीदाबाद का विकास करना है। इन परियोजनाओं से फरीदाबाद की कनेक्टिविटी सबसे बेहत होगी। विकास की परियोजनाओं में रूकावट बनने वाले अवैध निमार्ण पूरी तरह से साफ किया जायेगा । जो लोग शहर को सुंदर देखना चाहते है उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी नही है। लेकिन जो लोग इसके पक्ष में नही है वो लोगों को बरगला रहे है। जारी रहेगे विकास कार्ये उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं का काम लगातार जारी रहेगा। कांग्रेस के लोग चाहे कुछ भी करे विकास के काम रोके नही जायेंगे। प्रशासन अपना काम कर रहा है और सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जों को हटा रहा है। बीजेपी सरकार में सरकारी जमीनों पर कब्जे किए हुए सभी लोगों को हटाा जायेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles