रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में पहुंची हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि पुरुषों की तरफ से पुरुष आयोग की डिमांड उनकी अपनी है, लेकिन डिमांड करने में कोई हर्ज नहीं है। वहीं, महिलाओं के सम्मान व स्वावलंबी बनाने में महिला आयोग काम कर रही है। चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि जो भी बहन बेटियों के साथ अत्याचार व दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध करते हैं, वो समझ जाए। अपने आप को संतुलित कर ले। क्योंकि कहीं न कहीं लोगों के मन में गंदी मानसिकता व असंतुलन रहता है, उसके कारण ही इस प्रकार के जघन्य अपराधों को अंजाम दिया जाता है। भारत में अनेक प्रकार का बिक रहा नशा
उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। भारत के अंदर अनेक प्रकार का नशा घर कर गया है। हम सोच भी नहीं सकते, इस प्रकार का नशा होने लगा है। महिलाओं के साथ दुराचार होने का बहुत कारण नशा भी है, जिसके चंगुल में फंसकर युवा भी बहक रहा है। घिनौनी हरकत करने से बाज आए लोग
चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वाले संभल जाए, सुधर जाए। इस प्रकार की घिनौनी हरकतों से बाज आए, वर्ना महिला आयोग को जानते ही है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराध करने वाले अपन मन को संतुलित कर लें। हरियाणा का विकास करने में लगी सरकार
चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि हरियाणा की सरकार संजीदगी व अच्छे ढंग से प्रदेश में काम कर रही है। हरियाणा के अंदर जितना जाल सड़कों का बना है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश का विकास कितनी तेजी से किया जा रहा है। जींद से प्रधानमंत्री ने देश की जनता को दिया बड़ा तोहफा
चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री ने बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा के दिल जींद से हाईड्रोजन ट्रेन को शुरू किया गया है। यह बहुत बड़ा पर्यावरण के लिए प्रेरणा देने का काम किया गया है। इसके साथ ही 14700 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी गई है।
Source link
