Related Posts

पंचकूला में 10 महीने पुरानी चोरी का खुलासा:2 शातिर गिरफ्तार, 35 लाख का सोना-चांदी और 15 लाख कैश बरामद, पहले से चल रहे 13 केस




पंचकूला में एक मकान में करीब 10 महीने पहले हुई लाखों रुपये की चोरी का पंचकूला पुलिस ने खुलासा कर दिया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 35 लाख रुपये की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की है। बरामदगी में करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन तथा 15 लाख रुपये नकद शामिल हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी विरेन्द्र कुमार के खिलाफ पहले से 13 चोरी के मामले, जबकि सुशील कुमार उर्फ निप्पल के खिलाफ 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आदतन अपराधी हैं और कई चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। परिवार रिश्तेदार के घर गया, पीछे से मकान में घुसकर वारदात पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-8 निवासी परिवार रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वापस लौटने पर मकान के पीछे का गेट खुला मिला। घर के कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे तथा सोने-चांदी के जेवर, कीमती सामान और नकदी गायब थी। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-7 थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। दूसरे केस की पूछताछ में खुला राज जांच के दौरान थाना सेक्टर-5 में दर्ज एक अन्य चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुशील उर्फ निप्पल और विरेन्द्र कुमार से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने सेक्टर-8 की चोरी भी कबूल कर ली। इसके बाद यह मामला क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 को सौंपा गया। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों को इस केस में गिरफ्तार कर लिया गया। 35 लाख की बरामदगी डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर करीब 35 लाख रुपये की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की गई। इसमें सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन और 15 लाख रुपये नकद शामिल हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें