रेवाड़ी सब्जी मंडी में गायों की डेयरी संचालक युवक पर बर्फ तोड़ने के सुए और चाकू से हमला करने का ममाला सामने आया है। हमला उस समय हुआ जब वह देर शाम मंडी में गायों के लिए सब्जी लेने गया था। इससे 3 दिन पहले हमलावरों ने युवक को घर से बाहर दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दे दी गई है। गालियां देने से रोकने पर हमला मोहल्ला गुजरवाड़ा निवासी जोनी ने बताया कि उनके घर में गायों की डेयरी है। जिनके लिए हम सब्जी मंडी से गायों के लिए सब्जी खरीदकर लाते हैं। दो दिन पहले उसका छोटा भाई रोहित देर शाम मंडी में सब्जी लेने गया था। जहां पहले से घात लगाकर बैठे साहिल व विकास अपने साथियों के साथ पहले से बैठे हुए थे। मंडी में उन्होंने रोहित को देखकर उसे गालियां देनी शुरू कर दी। जब उसने गालियां देने से रोका तो उस पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। कमर, चेहरे और हाथों पर वार उन्होंने बताया कि आरोपियों ने रोहित के सिर, पीठ और हाथों पर वार किए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जोनी ने बताया कि इससे 3 दिन पहले कन्नू अपने साथियों के पास उसके घर के पास आया था। इस दौरान उसने उसे घर से बाहर दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पहले हमने कन्नू और उसके साथियों को कभी नहीं देखा। हमारा उनके साथ कभी कोई विवाद भी नहीं हुआ। इसलिए अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Source link
