spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पिंजौर में खाना बनाने के बाद गैस चूल्हा फटा:महिला के रसोई से बाहर जाते ही हुआ धमाका; कोई घायल नहीं




पंचकूला जिले के पिंजौर की हिमशिखा कॉलोनी में एक घर में खाना बनाने के बाद ग्लास टॉप गैस चूल्हे का शीशा अचानक फट गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन चूल्हा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। महिला उषा ने बताया कि उन्होंने शाम को खाना बनाया था और उसके बाद गैस बंद कर दी थी। वह रसोई में रखे स्टूल पर पंखे के नीचे बैठी थीं। कुछ ही देर बाद उन्हें तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। रसोई की ओर देखने पर उन्होंने पाया कि गैस चूल्हे का ग्लास टॉप पूरी तरह फट चुका था और उसके कांच के टुकड़े रसोई में बिखर गए थे। 11 साल से कर रहे थे इस्तेमाल उषा के अनुसार, यह सूर्या कंपनी का ग्लास टॉप गैस चूल्हा था, जिसका उपयोग वह पिछले लगभग 11 वर्षों से कर रही थीं। इस घटना में परिवार के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई और जान-माल का कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ। सावधानी जरूरी इस घटना के बाद लोगों से अपील की जा रही है कि वे लंबे समय से उपयोग किए जा रहे ग्लास टॉप गैस चूल्हों की समय-समय पर जांच कराएं। किसी भी प्रकार की दरार या क्षति दिखाई देने पर तुरंत उसका उपयोग बंद कर दें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles