spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डिनर करने निकले युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत:3 बच्चों को पिता था; पंचकूला में चचेरे भाई के साथ ढाबे पर जा रहा था




पंचकूला के पिंजौर क्षेत्र के गांव जट्टा माजरी निवासी 28 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपने चचेरे भाई के साथ ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार सफेद कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत कुलबीर सिंह ने बताया कि 16 जुलाई की शाम वह ड्यूटी से घर लौटा था। रात को चचेरे भाई नरेश ने साथ में खाना खाने चलने की बात कही। दोनों अलग-अलग बाइक पर गांव से गिल ढाबा की ओर रवाना हुए। नरेश आगे चल रहा था जबकि कुलबीर पीछे था। कार ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर रात करीब 9 से 9:15 बजे के बीच गिल ढाबे से कुछ पहले सड़क के कट के पास पीछे से आई एक सफेद कार ने नरेश की बाइक को तेज रफ्तार और लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नरेश बाइक सहित सड़क किनारे लगे पत्थर और लोहे के बैरिकेड से टकराकर नीचे जा गिरा। कार ड्राइवर मदद की बजाए भाग गया हादसे के बाद कार ड्राइवर कुछ देर के लिए नीचे उतरा, लेकिन घायल की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने कार का नंबर CH-01-CU-9292 नोट कर लिया। राहगीरों की मदद से घायल नरेश को पहले शौरी अस्पताल पिंजौर ले जाया गया। वहां से सेक्टर-6 पंचकूला और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। आज इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 3 बच्चों का पिता था मृतक कुलबीर ने बताया कि नरेश कुमार 3 बच्चों का पिता था। उसके पास 8 साल, 6 साल व 3 साल का बेटा है। परिवार को खर्च चलाने के लिए वह ऑटो चलाता था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles