![]()
शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी की कोठी में मौत वाली युवती का आज सेक्टर-16 अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए। वहीं, मृतका के परिवार की तरफ से पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में हंगामा भी किया गया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच हल्की झड़प भी हुई। परिवार मूलरूप से यूपी के हरदोई का रहने वाला है। फिलहाल वह नयागांव के कांसल में रहते है। परिवार को देरी से सूचना देने का आरोप मृतका के परिजनों की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि युवती की मौत की सूचना परिवार वालों को देरी से दी गई थी। जब परिवार के सदस्य सेक्टर-10 स्थित कोठी पर पहुंचे तो उन्हें मृतका को देखने भी नहीं दिया गया। इससे पहले ही पुलिस उसकी बॉडी को सेक्टर-16 अस्पताल ले गई थी। जिस कमरे में शव मिला था, परिवार को वह कमरा भी नहीं देखने दिया गया। कोठी मालिक सामने नहीं आए परिवार का आरोप है कि मौत को 24 घंटे से अधिक का समय हो जाने के बाद भी कोठी मालिकों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। न ही कोठी का कोई मालिक उनसे मिलने आया है। परिवार का कहना है कि ऐसी स्थिति में कोठी मालिकों की नैतिक जिम्मेदारी थी कि वे परिवार से बातचीत करते। एक सप्ताह पहले ही शुरू की थी नौकरी मृतका के बड़े भाई राहुल ने बताया कि उसकी बहन पहले उनके गांव हरदोई, उत्तर प्रदेश में रहती थी। वह कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ आई थी और उसने एक सप्ताह पहले ही इस कोठी में नौकरी शुरू की थी। राहुल के मुताबिक, कोठी मालिक की तरफ से उसे 12 हजार रुपए महीने की तनख्वाह देने की बात कही गई थी। परिवार का आरोप है कि अब अचानक उसकी हत्या कर दी गई।
Source link
चंडीगढ़ में रिटायर्ड आईपीएस की कोठी में मौत:परिजनों का अस्पताल में हंगामा, हत्या की जताई आशंका; निष्पक्ष जांच की मांग







