![]()
पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सीनियर सेकेंडरी (11वीं और 12वीं कक्षा) के विद्यार्थियों को मुफ्त स्कूल बैग मुहैया करवाने जा रहा है। पहली बार यह यह पहल बोर्ड ने की है। बोर्ड की तरफ से बैग तैयार करवाकर जिलों के शिक्षा ब्लॉकों में पहुंचा दिए गए हैं। इस संबंध में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के उप सचिव ने डायरेक्टर स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी शिक्षा) को पत्र जारी कर जल्द से जल्द इन बैगों को स्कूलों में बांटने के निर्देश दिए हैं। अब तीन प्वाइंट में जानिए सारा मामला – ब्लॉक स्तर पर पहुंच चुकी है खेप: पंजाब सरकार के आदेशों के बाद शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 11वीं और 12वीं के सभी विद्यार्थियों के लिए विशेष स्कूल बैग तैयार करवाए हैं। बोर्ड ने इन बैगों को जिला स्तर पर स्थित अपने क्षेत्रीय दफ्तरों के जरिए विभिन्न शिक्षा ब्लॉकों में सुरक्षित पहुंचा दिया है। स्कूल प्रमुखों को जल्द कलेक्ट करने की हिदायत: बोर्ड ने डायरेक्टर स्कूल शिक्षा से अपील की है कि वे सभी जिला शिक्षा अफसरों (DEOs) को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करें। जिला शिक्षा अफसर अपने-अपने जिलों के स्कूल प्रमुखों (प्रिंसिपल्स) को कहें कि वे जल्द से जल्द बोर्ड के क्षेत्रीय दफ्तरों या ब्लॉकों से इन बैगों को कलेक्ट करें। समय पर वितरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य: विभाग ने साफ किया है कि बैगों के वितरण में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। स्कूल प्रमुखों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे बैग कलेक्ट करने के तुरंत बाद अपने स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को इन्हें वितरित करें, ताकि समय रहते बच्चों तक इसका लाभ पहुंच सके। छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत : पंजाब सरकार के इस फैसले से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को सीधा फायदा होगा। सत्र की शुरुआत में ही बैग मिलने से छात्रों को किताबें और कॉपियां लाने-ले जाने में आसानी होगी, जिससे अभिभावकों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम होगा।
Source link
पंजाब में अब छात्रों को मिलेंगे फ्री स्कूल बैग:PSEB की तैयारी, 11वीं और 12वीं के छात्रों को दिए जाएंगे, नई पहल







