spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में जमीन के नाम पर ₹1 करोड़ की ठगी:3 आरोपियों पर केस दर्ज, बाद में रजिस्ट्री से किया इनकार




पलवल जिले में जमीन बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दिल्ली के खरीदारों से मोटी रकम लेने के बाद आरोपियों ने न केवल रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया, बल्कि उसी जमीन का सौदा कई अन्य लोगों से भी कर रखा था। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी हरी किशन के अनुसार, हरिकिशन नगर पश्चिम विहार, दिल्ली निवासी तरणदीप सिंह सहानी, जगजीत सिंह सहानी और जतिन्द्र कौर ने एसपी को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 में उन्होंने भिवानी के बौंदकला गांव निवासी प्रेमपाल सिंह, उनकी मां शीलावती और बेटे विशेष से पलवल के जोधपुर में 26 कनाल कृषि और गैर-कृषि भूमि खरीदने का सौदा किया था। यह सौदा एक करोड़ पांच लाख रुपए प्रति एकड़ में तय हुआ था। रजिस्ट्री के लिए नहीं पहुंचे आरोपी, बाद में किया इनकार खरीदारों ने अलग-अलग तारीखों में चेक, आरटीजीएस और नकद माध्यम से कुल एक करोड़ रुपए आरोपियों को अग्रिम भुगतान के तौर पर दिए थे। इकरारनामे के अनुसार, जमीन की रजिस्ट्री 31 अक्टूबर 2024 तक होनी तय हुई थी। तय शर्त के मुताबिक, खरीदार 31 अक्टूबर को बकाया राशि और रजिस्ट्री का खर्च लेकर पलवल तहसील कार्यालय पहुंचे और दिनभर इंतजार करते रहे, लेकिन आरोपी नहीं आए। इसके बाद आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। जुलाई 2025 में आरोपी प्रेमपाल सिंह ने तय दर पर जमीन देने से साफ इनकार कर दिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पीड़ितों ने जब जमीन की पड़ताल की तो पता चला कि उक्त जमीन का कुछ हिस्सा पहले ही अन्य लोगों को बेचा जा चुका था। पीड़ितों की शिकायत मई 2026 को पुलिस को मिली थी, जिसे आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के पास जांच के लिए भेजा गया। ईओडब्ल्यू की गहन जांच में धोखाधड़ी के आरोप सही पाए जाने के बाद सदर थाना पुलिस ने प्रेमपाल सिंह, शीलावती और विशेष के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles