spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पिंजौर-कालका में हटाया गया अतिक्रमण:सड़क किनारों पर किया था कब्जा, डीसी के आदेश पर हुई कार्रवाई, फड़ी लगाने वालों को हिदायत




कालका और पिंजौर क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला उपायुक्त के आदेशों के तहत की गई। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ अमर सिंह की मौजूदगी में संबंधित विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अमर सिंह ने बताया कि यह अभियान जिला उपायुक्त के निर्देश पर चलाया गया। कार्रवाई के तहत कालका स्थित काली माता मंदिर से लेकर पिंजौर के मल्लाह मोड़ तक सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाए गए। टीम ने सड़क पर रखे सामान, अस्थायी ढांचों और अन्य अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को खाली कराया। सड़क के किनारों पर अतिक्रमण न करने की हिदायत उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना है। लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी, जिससे आम लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी। दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सड़क तथा सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें। प्रशासन का सहयोग करने से यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और लोगों को असुविधा नहीं होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles