![]()
पानीपत में सीआईए टू पुलिस टीम ने चौटाला रोड स्थित सेक्टर 29 कट से एक युवक को 13 किलो 775 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार से पानीपत में नशा तस्करी करने आया था। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि गुरुवार शाम उनकी टीम सिवाह बस अड्डा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चौटाला रोड स्थित सेक्टर 29 कट पर एक युवक प्लास्टिक के कट्टे में मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान रामायण निवासी पहुंसी, अररिया, बिहार के रूप में बताई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ अनुभव की मौजूदगी में पुलिस ने युवक के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का वजन करने पर वह 13 किलो 775 ग्राम पाया गया। जल्दी पैसा कमाने के लिए बना गांजा तस्कर इंस्पेक्टर विरेंद्र ने आगे बताया कि पूछताछ में आरोपी रामायण ने खुलासा किया कि वह जल्दी पैसे कमाने के लिए यह गांजा बिहार में एक युवक से कम कीमत पर खरीदकर गुरुवार को पानीपत में बेचने आया था। पुलिस ने आरोपी रामायण के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी के नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगाकर उसे काबू करने का प्रयास करेगी।
Source link
पानीपत पुलिस ने अरेस्ट किया गांजा तस्कर:बिहार से बेचने के लिए आया, कम कीमत पर खरीदा, ज्यादा पैसा कमाने का लालच







