spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में लकड़ी कारोबारी का अपहरण:दोस्त ने फोन कर बुलाया, 5 बदमाशों ने स्कॉर्पियो में डाला; फोन करके बोला-सोनीपत हूं, पूरी रात पीटा




पानीपत जिले के मतलौडा में गुरुवार रात एक 35 वर्षीय लकड़ी कारोबारी का उसके घर के बाहर से फिल्मी स्टाइल में किडनैप कर लिया गया। अपहृत कारोबारी की पहचान दिलावर के रूप में हुई है, जो दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य साजिशकर्ता (दिलावर के दोस्त) को राउंडअप कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी और कारोबारी की तलाश में पुलिस की टीमें सोनीपत की तरफ रवाना हो गई हैं। दोस्त ने फोन कर घर के बाहर बुलाया, फिर किया अगवा गांव थिराना निवासी दिलावर के भाई अमित और ससुर रमेश ने बताया कि वारदात गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। दिलावर उस समय अपने घर पर था, तभी उसके पास इसराना के रहने वाले उसके एक दोस्त का फोन आया। दोस्त ने उसे जरूरी बात करने के बहाने घर से बाहर सड़क पर बुलाया। जब दिलावर बाहर पहुंचा, तो वहां एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी थी, जिसमें उसका दोस्त और 4 अन्य युवक सवार थे। मौके पर किसी बात को लेकर दिलावर और गाड़ी में बैठे युवकों के बीच कहासुनी और बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सभी आरोपियों ने दिलावर को जबरदस्ती खींचकर गाड़ी के भीतर डाल लिया और गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ाकर मौके से फरार हो गए। परिचित ने देखी वारदात, रातभर पीछे लगी रही पुलिस किडनैपिंग की यह पूरी वारदात वहां नजदीक ही खड़े दिलावर के एक परिचित ने देख ली। उसने बिना वक्त गंवाए तुरंत दिलावर के परिजनों को मामले की सूचना दी। घरवाले तुरंत हरकत में आए और मतलौडा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। कारोबारी के अपहरण की सूचना मिलते ही पानीपत पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई। SP के निर्देश पर सीआईए और स्थानीय पुलिस की कई टीमें रातभर बदमाशों का सुराग लगाने और उनका पीछा करने में जुटी रहीं। इसी मुस्तैदी के चलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिलावर के उस इसराना निवासी दोस्त को राउंडअप कर लिया, जिसने फोन करके उसे बाहर बुलाया था। हालांकि, बाकी आरोपी, स्कॉर्पियो गाड़ी और दिलावर को लेकर भागने में कामयाब रहे। सुबह 10 बजे आया अज्ञात नंबर से फोन, दिलावर बोला- सोनीपत में हूं शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे दिलावर के परिजनों के पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। फोन पर दूसरी तरफ से खुद दिलावर ने बात की। दिलावर ने घबराए हुए स्वर में परिजनों को बताया मैं इस वक्त सोनीपत में हूं। बदमाशों की स्कॉर्पियो गाड़ी का तेल खत्म हो गया है, जिस वजह से वो रुके हैं। इन लोगों ने रातभर मुझे गाड़ी में डालकर अलग-अलग जगहों पर घुमाया और मेरे साथ बुरी तरह से मारपीट की है। दिलावर का फोन आते ही पुलिस सोनीपत के लिए रवाना दिलावर के फोन आते ही परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी जांच कर रही पुलिस टीम को दी। पानीपत पुलिस ने बिना कोई समय गंवाए उस अज्ञात नंबर की लोकेशन ट्रेस की, जो सोनीपत के आसपास की मिली है। इसके बाद पानीपत से पुलिस की विशेष टीमें और भारी पुलिस बल सोनीपत के लिए रवाना हो गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही कारोबारी दिलावर को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और बाकी बचे चारों आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा। मतलौडा थाना पुलिस इस मामले में पुरानी रंजिश या पैसों के लेनदेन के एंगल से भी जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles