spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में रिश्तेदार ने किशोरी से किया रेप:सोती हुई का मुंह दबा की जबरदस्ती, वारदात के बाद यूपी भाग गया




पानीपत के अंतर्गत थाना चांदनीबाग क्षेत्र में 17 साल की किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। सेक्टर 24 स्थित एक कंपनी परिसर में रहने वाली किशोरी के साथ रात के अंधेरे में रेप किया गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी के खिलाफ पोक्सो कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, वारदात 1 जून की रात करीब 2:30 बजे की है। पीड़िता परिवार के ही एक रिश्तेदार (भाई के साले) रमेश उर्फ छोटू ने रात के समय सोते हुए किशोरी का अचानक मुंह दबा दिया और उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रमेश ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में परिवार के किसी भी सदस्य को बताया, तो वह उसके भाई को जान से मार देगा। इस वारदात के बाद अगली सुबह होते ही आरोपी चुपचाप अपने गांव भाग गया। डर और सदमे के कारण चुप रही पीड़िता, पूछने पर खुली हकीकत आरोपी की गंभीर धमकी और गहरे मानसिक सदमे के कारण पीड़ित किशोरी बुरी तरह डर और सहम गई थी, जिसके चलते उसने कई दिनों तक यह बात अपने माता-पिता से छिपाए रखी। लगातार गुमसुम और डरी-सहमी रहने के कारण जब परिजनों को संदेह हुआ, तो उन्होंने उससे कड़ाई से पूछताछ की। आखिरकार कुछ दिनों के बाद पीड़िता ने रोते हुए अपने पिता को पूरी आपबीती बयां की, जिसके बाद परिजन तुरंत थाने पहुंचे। पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज थाना चांदनीबाग पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने आरोपी रमेश के खिलाफ BNS की धारा 64 (रेप), 351(3) (जान से मारने की धमकी) और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फरार आरोपी रमेश उर्फ छोटू को दबोचने के लिए एक टीम उत्तर प्रदेश (इलाहाबाद) के लिए रवाना की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles