spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में भैंस खरीदने आए युवक को बंधक बनाकर लूटा:चाकू की नोक पर ट्रांसफर करवाए पैसे, कपड़े उतरवाकर बनाई वीडियो




पानीपत शहर की RK पुरम कॉलोनी में एक युवक के साथ बंधक बनाकर लूटपाट का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव जिवाना गुलियाना निवासी सचिन सोलंकी को भैंस बेचने के बहाने बुलाकर बंधक बनाया गया और हथियारों के बल पर उससे करीब 60 हजार रुपए नगद और फोन-पे के जरिए हजारों रुपए लूट लिए गए। पशु एप से शुरू हुआ ठगी का जाल पीड़ित सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने पशु एप पर एक भैंस देखी थी। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर बात करने पर आरोपी ने अपना नाम अशोक निवासी RK पुरम बताया। 70 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए सचिन के खाते में 500 रुपए एडवांस भी भेजे और उसे 18 अप्रैल को पैसे लेकर पानीपत बुलाया। चाय पिलाई और फिर कमरे में कैद कर शुरू की दरिंदगी सचिन शाम करीब 4 बजे पानीपत पहुंचा, जहां आरोपी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर RK पुरम स्थित एक मकान में ले गया। वहां सचिन को चाय पिलाई गई। कुछ देर बाद अचानक तीन युवक और एक महिला कमरे में आए और सचिन पर लड़की छेड़ने का झूठा आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। हथियारों के बल पर लूट और अश्लील वीडियो पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और जबरदस्ती एक लड़की को उसके पास बैठा दिया। पुलिस कार्रवाई घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने थाना मॉडल टाऊन पहुंचकर सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रबंधक और ASI ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच और घटनास्थल की तस्दीक के बाद मामला सही पाया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 308(2), 127(2) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles