Related Posts

पानीपत में डिलीवरी बॉय ने नोटों का बंडल लौटाया, VIDEO:दुकानदार ने CCTV-सोशल मीडिया से असली मालिक खोजा; पैसे देख युवक बोला- बड़ी मुसीबत टली




हरियाणा के पानीपत में एक दुकानदार ने सड़क पर पड़े नोटों के बंडल को उसके असली मालिक तक पहुंचा दिया। दुकानदार ने इसके लिए बाजार की CCTV फुटेज चेक की। सोशल मीडियो पर वीडियो शेयर कर युवक की तलाश की। वीडियो देखकर कुछ ही घंटे बात सेल्समैन युवक दुकानदार के पास पहुंच गया। दुकानदार ने नोटों की पूछताछ कर पैसे सेलसमैन को वापस लौटा दिए। सेल्समैन का कहना है कि पैसे शोरूम मालिक के थे। अगर ये पैसे न मिलते तो बड़ी मुसीबत हो जाती। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम में एक डिलीवरी बॉय की भी बड़ी भूमिका रही है। डिलीवरी बॉय ने ही नोटों का बंडल सड़क से उठाकर पास खड़े दुकानदार को सौंपा था। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें बाइक पर जा रहे सेल्मैन की जेब से नोटों की गड्डी फिसल कर गिर जाती है। इसके बाद डिलीवरी बॉय उठाकर बिना देर किए दुकानदार को दे दिया। इसके बाद डिलीवरी बॉय खुद आगे बढ़ गया। सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम… वीडियो शेयर किया, तलाश करते हुए पहुंचा सेल्समैन तरुण का कहना है कि असली मालिक की तलाश करने के लिए एक वीडियो बनाई और उसे व्हाट्सएप ग्रुप्स सहित सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया। वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार शाम तहसील कैंप से नितिन सैनी नाम का युवक दुकान पर पहुंचा। तरुण के अनुसार, नितिन बाजार में भी पैसों की तलाश कर रहा था। आसपास के दुकानदारों से भी पैसों के बारे में पूछताछ कर रहा था। इसी दौरान उसने हमे भी अपने पैसे खो जाने की बात कही। इसके बाद नितिन से नोटों की संख्या की डिटेल ली गई। पूरी पुष्टि होने के बाद नितिन को ये पैसे वापस कर दिए गए। सेल्समैन बोला- बड़ी मुसीबत से बचाया नितिन सैनी का कहना है कि वह नीरज चोपड़ा फर्नीचर हाउस में पिछले करीब 10 साल से काम कर रहा है। दुकान के मालिक नीरज चोपड़ा ने हमेशा की तरह उसे केनरा बैंक से कैश निकलवाने के लिए भेजा था। बैंक से वापस लौटते समय उसकी जेब से एक गड्डी गिर गई। दुकानदारों ने ये पैसे संभालकर बड़ी मुसीबत से बचा लिया। उन्हें अब पैसे वापस मिलने की उम्मीद भी नहीं थी। डिलीवरी बॉय और दुकानदारों की वजह से ही उन्हें पैसे वापस मिल पाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें