Related Posts

पानीपत को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:ITI परिसर में बनेंगे 4 बड़े हॉस्टल; बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी महिलाओं को मिलेगा अपना आशियाना




मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के विजन को अमलीजामा पहनाते हुए शहर के लिए चार बड़ी सामाजिक परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। औद्योगिक नगरी में अब समाज के हर वर्ग की सुरक्षा और सुविधा के लिए वर्किंग वुमन हॉस्टल, वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम और लेबर हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। ये सभी प्रोजेक्ट्स आईटीआई कच्चा कैंप के विशाल परिसर में बनाए जाएंगे, जिससे शहर के बुनियादी सामाजिक ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता औद्योगिक शहर होने के नाते पानीपत में बड़ी संख्या में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। प्रस्तावित वर्किंग वुमन हॉस्टल विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा जो देर रात तक फैक्ट्रियों या कार्यालयों में काम करती हैं। यह हॉस्टल उन्हें न केवल सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा, बल्कि रहने के लिए सम्मानजनक स्थान भी सुनिश्चित करेगा। बुजुर्गों और अनाथ बच्चों को मिलेगा सहारा समाज के संवेदनशील वर्ग के लिए मुख्यमंत्री ने दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। श्रमिकों के लिए लेबर हॉस्टल की सुविधा पानीपत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले श्रमिकों के लिए लेबर हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। इससे प्रवासी और स्थानीय श्रमिकों को किफायती और बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। हॉस्टल के अंदर मिलेंगी सर्व-सुविधाएं विधायक प्रमोद विज के अनुसार, ये चारों हॉस्टल सर्व सुविधा युक्त होंगे। इनमें आधुनिक किचन, आरामदायक बेडरूम, साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम और मनोरंजन के साधन हॉस्टल के अंदर ही उपलब्ध होंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यहां रहने वाले लोगों को घर जैसा अहसास हो। विधायक प्रमोद विज ने जताया मुख्यमंत्री का आभार इन परियोजनाओं की मंजूरी पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक प्रमोद विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा ये चारों प्रोजेक्ट्स मेरा संकल्प थे ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सुविधाएं पहुंच सकें। मुख्यमंत्री ने इन मांगों को स्वीकार कर पानीपत की सामाजिक सुरक्षा को नई ऊंचाई दी है। हमारा लक्ष्य पानीपत को न केवल औद्योगिक रूप से बल्कि सामाजिक रूप से भी नंबर-1 बनाना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें