कैथल के कस्बा ढांड में ट्रैक्टर ड्राइवर ने एक 46 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के जीजा ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ढाबे पर नौकरी करता था गांव डाबडवास जिला कोठपुतली राजस्थान निवासी हजारी लाल ने ढांड थाना में दी शिकायत में बताया कि वह ड्राईवर की नौकरी करता है। उसका 46 वर्षीय साला डाणी जिला कोठपुतली राजस्थान निवासी उमराव स्वामी पिछले 10 से 12 दिन से गांव ढांड में कैथल से कुरुक्षेत्र रोड पर अदानी सेलर के पास एक ढाबे पर नौकरी करता था। आज उन्हें सूचना मिली कि उसके साले का एक्सीडेंट हो गया है। वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। अस्पताल में हुई मौत वहां पर पता चला कि यह हादसा एक ट्रैक्टर ड्राइवर ने अपने ट्रैक्टर को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए किया है। ट्रैक्टर का ड्राइवर कैथल की तरफ से आया था और गांव ढांड की तरफ भाग गया। वे तुरंत उसके साले को कैथल के एक अस्पताल में लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उमराव स्वामी के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा व एक बेटी है। उसने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ढांड थाना के जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैथल में सड़क हादसा, 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत:राजस्थान का रहने वाला, दो बच्चों का पिता
