पलवल पुलिस ने गांजे के पैसों के विवाद में हुई हत्या के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला अप्रैल माह में पन्ना विहार कॉलोनी में एक युवक का शव मिलने से जुड़ा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुजीत उर्फ साधु से पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी राजा बाबू को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता संजय कादयान ने बताया कि 7 अप्रैल 2026 को कैंप थाना क्षेत्र की पन्ना विहार कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में एक युवक का लहूलुहान शव मिला था। मृतक के सिर, शरीर और पैरों पर तेजधार हथियार के गहरे घाव थे। स्थानीय निवासी हिमांशु की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। पूछताछ में हत्या की बात कबूल की इस मामले की गुत्थी तब सुलझी जब 11 जून को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (रोहिणी) ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में शाहाबाद डेरी निवासी सुजीत उर्फ साधु और राजा बाबू उर्फ करण को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने रूप सिंह की हत्या कर शव पलवल में फेंकने की बात कबूल की। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस के समन्वय से जांच आगे बढ़ी और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पैसों को लेकर हुआ था विवाद पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गांजे की तस्करी करते थे। दिल्ली के नजफगढ़ स्थित प्रेम नगर निवासी रूप सिंह उनके लिए ओडिशा से गांजा लाता था। मार्च 2026 में आरोपियों ने उसे गांजा खरीदने के लिए 60 हजार रुपए दिए थे, लेकिन रूप सिंह वह रकम लेकर वापस नहीं लौटा था, जिसके कारण विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। इसी रंजिश में छह अप्रैल को उसे तुगलकाबाद के पुराने किले के पास स्थित पार्क में बुलाया गया, जहां पैसों के विवाद के दौरान चाकू और बीयर की बोतल से उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी बेहोश रूप सिंह को उसकी ही स्कूटी पर बीच में बैठाकर हेलमेट पहना दिया, ताकि रास्ते में किसी को शक न हो। प्लाट में शव फेंककर भाग गए थे इसके बाद वे रात के अंधेरे में दिल्ली से पलवल पहुंचे और अगवानपुर के पास एक गंदे नाले के निकट खाली प्लाट में उसे फेंककर फरार हो गए। आरोपी मृतक का मोबाइल फोन और 700 रुपए भी साथ ले गए। दूसरा आरोपी 3 दिन के रिमांड पर सीआईए होडल टीम ने सात जुलाई को मुख्य आरोपित सुजीत उर्फ साधु को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अपनी गिरफ्त में लिया था। मामले में अब क्राइम ब्रांच होडल की टीम द्वारा राजा बाबू को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए, साथ ही मृतक के 500 रूपये भी बरामद किए।
Source link
पलवल में गांजा विवाद में हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:60 हजार के लेनदेन में मर्डर; खाली प्लॉट में मिला था शव
