गुरुग्राम जिले में सोहना क्षेत्र के गांव रायपुर से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती है। घटना के समय वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव रायपुर निवासी नदीम अपनी थार गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और छात्रा का अपहरण कर उसे अपने साथ ले गया। छात्रा की मां ने तुरंत सोहना थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने आरोपी नदीम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोहना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी नदीम की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि छात्रा की सुरक्षित बरामदगी के लिए तलाश अभियान जारी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Source link
सोहना में कक्षा 8 की छात्रा का अपहरण:घर के बाहर अकेली खड़ी, थार ड्राइवर पर ले जाने का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी
