spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में अवैध हथियार समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस टीम को देखते ही भागने लगा, वारदात को अंजाम देने की फिराक में था




पलवल जिले में क्राइम ब्रांच की टीम ने सोहना रोड पर एक युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। सीआईए प्रभारी जगमिंदर सिंह ने बताया कि हवलदार पवन के नेतृत्व में उनकी टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि मोहन नगर, पलवल निवासी प्रदीप उर्फ काले नामक युवक अवैध हथियार रखता है। वह पलवल-सोहना मार्ग पर सैनी नर्सरी से आगे नाले के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा था। सूचना मिलने पर सीआईए टीम ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया और मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कट्टे को कब्जे में लेकर जांच की, तो वह खाली था और उसमें कोई कारतूस नहीं मिला। आरोपी को शहर थाना ले जाकर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में था और यह देशी कट्टा उसे कहां से मिला। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles