spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बटाला को जिला घोषित करे पंजाब सरकार:आजादी पार्टी ने कहा-15 अगस्त तक मांगें न मानी तो 20 अगस्त से किया जाएगा आंदोलन




ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाले बटाला शहर को पूर्ण राजस्व जिला घोषित करने की मांग को लेकर क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। पंजाब सरकार द्वारा लगातार इस मांग की अनदेखी किए जाने के विरोध में आजादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि 15 अगस्त तक बटाला को जिला घोषित नहीं किया गया, तो 20 अगस्त के बाद पंजाब सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह निर्णय आजादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरिंदर सिंह कलसी शुकरपुरा की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कलसी ने कहा कि बटाला एक ऐतिहासिक और औद्योगिक शहर है, जो एक पूर्ण राजस्व जिला बनने की सभी प्रशासनिक व भौगोलिक शर्तों को पूरा करता है। इसके बावजूद पंजाब सरकार लगातार इसे अनदेखा कर रही है। 130 से अधिक मांग पत्र, फिर भी सरकार खामोश सुरिंदर सिंह कलसी ने बताया कि पार्टी बटाला को जिला बनाने के लिए अब तक पंजाब सरकार को कम से कम 130 मांग पत्र सौंप चुकी है और कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुकी है। लेकिन सरकार की ढुलमुल कार्यशैली के कारण बटाला निवासियों की यह पुरानी मांग अब तक पूरी नहीं हो सकी है। 15 अगस्त पर घोषणा की मांग, 20 अगस्त से आंदोलन पार्टी ने पंजाब सरकार के सामने अपनी प्रमुख मांगें रखी हैं। इसमें 15 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर बटाला को पूर्ण राजस्व जिला घोषित किया जाए। बटाला शहर के लिए नए मेडिकल कॉलेज और सरकारी कॉलेज को तत्काल मंजूरी दी जाए। यदि पंजाब सरकार 15 अगस्त तक हमारी इन मांगों को पूरा करने की घोषणा नहीं करती है, तो बटाला की जनता के सहयोग से 20 अगस्त के बाद सरकार के खिलाफ एक बड़ा जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles