![]()
फतेहाबाद जिले के टोहाना के टाउन पार्क में शनिवार देर रात एक होमगार्ड जवान ने कथित तौर पर सल्फास की गोलियां निगल लीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय कृष्ण कुमार निवासी गीता कॉलोनी, टोहाना के रूप में हुई है। कृष्ण कुमार रतिया ट्रैफिक पुलिस में होमगार्ड जवान के रूप में तैनात थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार ने शनिवार देर रात टाउन पार्क में सल्फास का सेवन किया। घटना की सूचना मिलते ही उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। 3 लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप टोहाना सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस परिवार के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने 3 लोगों पर कृष्ण कुमार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पैसों के लेनदेन में कर रहे थे परेशान पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी युवकों के बीच पैसों का लेनदेन था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के कारण आरोपी लगातार कृष्ण कुमार को परेशान कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Source link







