spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Pathankot House Theft | CCTV Footage Captures Thief Stealing Cylinder



पठानकोट की न्यू बैंक कॉलोनी में एक घर से गैस सिलिंडर और साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित बोध सैनी ने आरोप लगाया है कि 27 जुलाई की सुबह एक अज्ञात चोर उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुसा और सामान लेकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात सीस

.

बोध सैनी ने बताया कि घटना 27 जुलाई को सुबह करीब 6:00 से 6:30 बजे के बीच हुई। उस समय भीषण गर्मी के कारण उनका परिवार घर के अंदर सो रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर की बाउंड्री वॉल फांदकर परिसर में दाखिल हुआ। उसने गेट में लगी चाबी का इस्तेमाल कर दरवाजा खोला।

चोर परिसर में रखा भारत गैस का सिलिंडर और बोध सैनी की बेटी की साइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि चोरी की यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

पीड़ित ने पुलिस को CCTV फुटेज सौंपी

बोध सैनी ने 28 जुलाई को थाना डिवीजन नंबर-1 में लिखित शिकायत के साथ चोरी की फुटेज पुलिस को सौंप दी थी। इसके अतिरिक्त, आरोपी द्वारा चोरी का सामान बेचने और नशे की हालत में शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमने के दो अन्य सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।

पीड़ित बोध सैनी का आरोप है कि इतने महत्वपूर्ण सबूत देने के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि पुलिस की कार्रवाई केवल फोन पर जानकारी लेने तक ही सीमित रही है।

बोध सैनी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे अपराधियों पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया, तो भविष्य में वे बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles