spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में एक्सीडेंट में 3 बेटियों के पिता की मौत:कावड़ लेने हरिद्वार जा रहा था, KMP पर रुके वाहन को कैंटर ने मारी टक्कर




सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसके 3 साथी घायल भी हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब कांवड़ यात्रा पर निकले इन युवकों का वाहन एक्सप्रेसवे पर रुका हुआ था। कुछ युवक सड़क किनारे लघुशंका के लिए उतरे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनके वाहन और युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। गुरुग्राम के युवक की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गुरुग्राम जिले के गांव जोड़ी खुर्द निवासी 33 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है। नवीन अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और 3 बेटियों का पिता था। नवीन अपने नौ दोस्तों के साथ एक वाहन में सवार होकर हरिद्वार से कांवड़ लेने जा रहा था। यह घटना देर रात खरखौदा क्षेत्र में KMP एक्सप्रेसवे पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भेजा गया है। पुलिस ने कैंटर ड्राइवर को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में डॉक्टरों ने नवीन को किया मृत घोषित घायलों का उपचार शुरू किया गया, लेकिन नवीन की हालत बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद उसके साथियों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार का इकलौता कमाने वाला था नवीन परिजनों ने बताया कि नवीन अमेजॉन कंपनी में नौकरी करता था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी 11 वर्ष, दूसरी 8 वर्ष और सबसे छोटी बेटी केवल 4 वर्ष की है। नवीन की असमय मौत से परिवार आर्थिक और मानसिक दोनों तरह के गहरे संकट में आ गया है। कैंटर ड्राइवर हिरासत में, पुलिस ने शुरू की जांच प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा कैंटर ड्राइवर की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर व उसके ड्राइवर को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles