पंचकूला विधायक चंद्रमोहन ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ पुरानी तस्वीर सांझा करते हुए एक भावुक पोस्ट की है। सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस MLA चंद्रमोहन ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत, सम्मान और संघर्ष को याद करते हुए संदेश दिया है कि उनके परिवार ने हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से जनता की सेवा की है। भाजपा सांसद के विवादित बयान के बाद अब सियासत सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन ने सांसद रेखा शर्मा को एक ओर जहां लीगल नोटिस भेजा है। वहीं अब भावनात्मक पोस्ट के जरिए भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद… जनसभा को संबोधित कर रही थी सांसद रेखा शर्मा 24 अप्रैल को पंचकूला में भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने नामांकन दर्ज किया। इससे पहले सेक्टर-5 में जनसभा रखी गई थी। यहां रेखा शर्मा ने मंच से कहा, “श्यामलाल बंसल ने वो समय भी देखा है, जब यहां पर कांग्रेस की बदमाशी थी। जब यहां भजनलाल और चंद्रमोहन की बदमाशी थी। पूरी तरह बदमाशी करके ये इलेक्शन जीते थे। भजनलाल का नाम लेने से पहले रेखा बंसीलाल भी बोल रही थी, लेकिन वह बीच में ही रुक गईं। बाद में रेखा शर्मा ने कहा- 1996 में शामलाल बंसल को बदमाशी और धोखे से हराया गया था। बंसीलाल का नाम गलती से निकल गया। चौधरी बंसीलाल तो उस समय भाजपा के साथ चुनाव लड़ रहे थे। चंद्रमोहन ने रेखा शर्मा को लीगल नोटिस भेजा रेखा शर्मा का वीडियो सामने आने के बाद पंचकूला से कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बड़े बेटे चंद्रमोहन ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में चंद्रमोहन ने कहा कि अगर बदमाशी से चुनाव जीते जाते, तो जनता उन्हें पांच बार नहीं चुनती। वे हमेशा पंचकूला और हरियाणा के विकास के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भजनलाल ने कभी किसी अन्य दल के नेता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की। इसके बावजूद सांसद रेखा शर्मा ने चुनावी सभा में उनके परिवार की छवि को जानबूझकर धूमिल करने के लिए अभद्र टिप्पणी की, जो लोकतंत्र और सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है। नोटिस में रेखा शर्मा से सात दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया है।
Source link
पंचकूला MLA चंद्रमोहन की पिता को लेकर भावुक पोस्ट:BJP सांसद को लेकर लिखा- इज्जत को जो ललकारे, वो इतिहास नहीं लिख पाते
