पंचकूला के चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। सूचना मिलने पर चंडीगढ़ GRP टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार शव रेलवे ट्रैक के किलोमीटर नंबर 243/14-15 के बीच मिला। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना है। तेज धूप और गर्मी के कारण शव काफी खराब अवस्था में पहुंच चुका है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक का चेहरा काला पड़ चुका है, हालांकि पुलिस का कहना है कि यह धूप और गर्मी के प्रभाव के कारण प्रतीत हो रहा है। टूटी हुई है बांई टांग
प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक की बाईं टांग पर गंभीर चोट दिखाई दी है। इसके अलावा शरीर पर अन्य कोई स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि यह मामला किसी दुर्घटना का है या फिर हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अभी मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं : SHO
चंडीगढ़ जीआरपी थाना प्रभारी उर्मिला यादव ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेजी गई है और गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
Source link
पंचकूला में रेलवे ट्रैक के पास मिली डैडबॉडी:4-5 दिन से पड़े होने का अंदेशा; GRP हत्या या हादसे के एंगल से कर रही जांच
