Top 5 This Week

Related Posts

पंचकूला के युवक से 4.54 लाख की ठगी:शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा; पैसे वापस मांगे तो धमकी, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज




पंचकूला में शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पंचकूला सेक्टर-9 निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-15 निवासी वरुण ने बताया कि आरोपी शिवांग मिश्रा उसका पुराना दोस्त है। जून 2024 में शिवांग ने बताया कि वह अपने पिता रघुविंदर मिश्रा और भाई गोरांग मिश्रा के साथ शेयर मार्केट व क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का कारोबार करता है और निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिलाता है। दोस्ती पर विश्वास करते हुए उसने निवेश के लिए हामी भर दी। शिकायत के अनुसार, सबसे पहले 15 जून 2024 को 1.50 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए गए। इसके बाद आरोपियों ने तीन महीने तक हर माह 10-10 हजार रुपये मुनाफे के रूप में दिए। इससे विश्वास बढ़ने पर शिकायतकर्ता ने बाद में 3.04 लाख रुपये और ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इस तरह कुल 4.54 लाख रुपये निवेश किए गए। रिफंड का आश्वासन देकर टालते रहे शिकायतकर्ता का आरोप है कि अप्रैल 2025 तक कुछ और रकम प्रॉफिट के नाम पर दी गई, लेकिन जब उसने अपनी मूल निवेश राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने कंपनी में रिफंड रिक्वेस्ट डालने की सलाह दी। फरवरी 2025 में रिफंड आवेदन करने के बावजूद भुगतान नहीं मिला। बाद में आरोपियों ने कंपनी बंद होने और जल्द भुगतान का भरोसा दिया, लेकिन पैसा वापस नहीं किया। वॉटसएप ग्रुप बनाकर निवेशकों को जोड़ने का आरोप शिकायत में कहा गया है कि आरोपी “GM Team” और “Team The Experts Trading” नाम से व्हाट्सएप ग्रुप संचालित करते थे, जिनमें निवेश से जुड़ी जानकारी साझा की जाती थी। अक्टूबर 2025 में ग्रुप में संदेश डालकर सभी निवेशकों का पैसा 1 नवंबर 2025 तक लौटाने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बावजूद रकम वापस नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि 5 फरवरी 2026 को वह अपने माता-पिता के साथ आरोपियों के घर गया और निवेश की राशि लौटाने की मांग की। आरोप है कि आरोपियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जांच के बाद दर्ज हुआ मुकदमा पंचकूला के सेक्टर-14 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया। आगे की जांच इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) सेल, पंचकूला को सौंपी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें