हरियाणा के पंचकूला में एक ज्वेलर ने मानसिक दबाव एवं प्रताड़ना के चलते घर में ही फंदा लगा लिया। मृतक की पहचान सेक्टर-4 निवासी रजत खन्ना के तौर पर हुई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-5 थाना में केस दर्ज किया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुंजन खन्ना के अनुसार, उनके पति वर्ष 2008 से एमडीसी स्थित स्वास्तिक विहार में रजत ज्वेलर्स के नाम से दुकान चला रहे थे। पिछले एक वर्ष में कारोबार में भारी नुकसान होने के कारण वे आर्थिक संकट से गुजर रहे थे। इसी बीच जिन लोगों के साथ उनके व्यापारिक लेन-देन थे, वे लगातार पैसों के लिए दबाव बना रहे थे। शिकायत में योगेश गुप्ता, हनी दुर्गा रहेजा, कुनाल रहेजा, शैफी, लोविना, चावला, नोबी और उसके परिवार के सदस्य, अंजलि, रिंकू वर्मा, परवीन शर्मा सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। आरोप है कि ये लोग राजत खन्ना को लगातार धमकाते थे और गंडा तत्वों व गैंगस्टरों से संबंध होने की बात कहकर डराते थे। पत्नी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके पति को झूठे केसों में फंसाने, परिवार को नुकसान पहुंचाने और बच्चों के अपहरण तक की धमकी दी थी। कई बार आरोपी उनके घर पहुंचकर भी दबाव बनाते थे। सीन ऑफ क्राइम टीम ने किया निरीक्षण ज्वेलर के द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा रजत खन्ना को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट सहित अन्य सामान मिला है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आज सुबह मृतक की पत्नी द्वारा सेक्टर-5 थाना में दी गई लिखित शिकायत, मौके से बरामद सुसाइड नोट तथा अन्य तथ्यों के आधार पर मामलें की जांच शुरु की गई है। मामलें की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link
पंचकूला में फाइनेंसर के दबाव में ज्वैलर ने लगाया फंदा:धमकी से तनाव में था, 8 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा; 10 लोगों के खिलाफ FIR
