Top 5 This Week

Related Posts

नूंह में साइबर ठगी नेटवर्क के 4 आरोपी गिरफ्तार:पुराने नोटों ओर दुर्लभ सिक्के का देते थे लालच, 5 मोबाइल समेत कार बरामद




नूंह जिले की साइबर पुलिस ने साइबर ठगी के लिए फर्जी सिम कार्ड, बैंक खाते और एटीएम कार्ड उपलब्ध कराने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग जगहों से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और एक कार बरामद की गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क को संसाधन मुहैया करा रहे थे और लोगों को ठगी का शिकार बनाने की तैयारी में थे। पुरानी करेंसी की खरीद का दोता था झांसा पहले मामले में, राजस्थान के डीग जिले के गांव सामदीका निवासी वसीम अकरम को फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में तिजारा रोड स्थित ईदगाह के पास से पकड़ा है। तलाशी के दौरान 2 मोबाइल, 3 सिम कार्ड और एक कार बरामद हुई। मोबाइल फोन की जांच में वॉट्सएप चैट, फर्जी प्रोफाइल और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। आरोपी वसीम अकरम पुराने सिक्कों और पुरानी करेंसी की खरीद-फरोख्त का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। साइबर अपराधी लंबे समय से पुराने नोटों और दुर्लभ सिक्कों के नाम पर ठगी का यह तरीका अपनाते रहे हैं, जिसमें लोगों से रजिस्ट्रेशन फीस, कमीशन या अन्य शुल्क के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं। ठगों को बैंक खाते और सिम देते थे आरोपी दूसरे मामले में, गांव नहारिका निवासी शाहरुख, मध्य प्रदेश के सतना निवासी रितेश वर्मा और उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी विजय कुमार वर्मा को गांव कामेड़ा स्थित खेल स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया गया। इन तीनों के पास से 3 मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड और 6 अलग से संदिग्ध सिम कार्ड बरामद हुए हैं। इन आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में फर्जी बैंक खातों और एटीएम कार्डों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी संदिग्ध चैट सामने आई हैं। जांच से पता चला है कि ये आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे, जिससे ऑनलाइन धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना नूंह में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जांच एजेंसियां अब इन आरोपियों के संपर्कों और उनसे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें