![]()
नूंह जिले में पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की 6 बाइक बरामद की हैं। इन बाइकों में 5 स्प्लेंडर और एक यामाहा आर-15 शामिल हैं। जांच में सामने आया कि ये बाइक नूंह, गुरुग्राम और दिल्ली से चुराई गई थीं। इससे आरोपी के अंतरराज्यीय वाहन चोरी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिजवान उर्फ रिज्जू पुत्र ईशाक निवासी अडबर, थाना सदर नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पहले एक चोरी की बाइक के साथ पकड़ा था। इंजन और चेसिस नंबर की जांच से पता चला कि यह बाइक गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। गुरुग्राम और दिल्ली से चोरी का 4 बाइक इसके बाद दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में रिजवान ने कई अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 5 और चोरी की बाइक बरामद की गईं। जांच में यह भी पता चला कि बरामद 6 बाइकों में से 2 नूंह से, 2 गुरुग्राम से और 2 दिल्ली से चोरी की गई थीं। इन सभी का संबंध संबंधित थानों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से है। बरामद बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लिया जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी अकेले इन वारदातों को अंजाम देता था या वह किसी संगठित वाहन चोर गिरोह का हिस्सा है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि चोरी की इन बाइकों को कहां और किसके माध्यम से बेचा जाना था। फिलहाल, सभी बरामद बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का मानना है कि आरोपी से और पूछताछ में वाहन चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
Source link
नूंह में वाहन चोर गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद:गुरुग्राम और दिल्ली से चुराई; अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका







