spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर स्थापना दिवस पर सेवा का महायज्ञ:736 लोगों ने कराई मुफ्त स्वास्थ्य जांच, रक्तदान कर बचाई जिंदगी की उम्मीद, संस्कारम हॉस्पिटल के मेगा हेल्थ कैंप में उमड़ी भीड़




झज्जर स्थापना दिवस के अवसर पर संस्कारम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा आयोजित मेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जनसेवा का बड़ा केंद्र बन गया। सुबह से शाम तक चले शिविर में 736 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराई और विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। वहीं बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। एक ही छत के नीचे मिली कई विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं शिविर में जनरल मेडिसिन, हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, नेत्र, दंत, त्वचा, आयुर्वेद सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया। बीपी, शुगर, थायराइड, रक्त एवं मूत्र जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन परामर्श, पंचकर्म थेरेपी और निःशुल्क दवा वितरण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा परामर्श की अलग व्यवस्था की गई। 400 लोगों को मुफ्त चश्मे, मौके पर मिली जांच रिपोर्ट नेत्र परीक्षण के बाद 400 पात्र लाभार्थियों को निशुल्क नजर के चश्मे वितरित किए गए। रक्त जांच की रिपोर्ट भी मौके पर ही उपलब्ध कराई गई, जिससे चिकित्सकों ने तुरंत उपचार और आवश्यक सलाह दी। रक्तदान करने वालों के लिए विशेष पहल शिविर में रक्तदाताओं का टी-शर्ट देकर सम्मान किया गया। साथ ही संस्कारम हॉस्पिटल ने घोषणा की कि एक यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदाता को भविष्य में जरूरत पड़ने पर दो यूनिट रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल को लोगों ने खूब सराहा। मानसून में बांटे छाते, लोगों ने की सराहना शिविर में पहुंचे नागरिकों को मानसून के मद्देनजर निःशुल्क छाते भी वितरित किए गए। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया। डॉ. महिपाल यादव बोले— सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव संस्कारम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. महिपाल यादव ने कहा कि झज्जर स्थापना दिवस समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। हमारा लक्ष्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण करना है। भविष्य में भी संस्कारम ग्रुप शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में ऐसे जनहितकारी अभियान लगातार चलाता रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles