spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नरवाना में बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की; कोर्ट में पेशकर जेल भेजा




जींद जिले की नरवाना शहर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की। आरोपी की पहचान पतराम नगर निवासी आकाश मोहन के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। थाना शहर नरवाना प्रभारी निरीक्षक पूर्णदास ने बताया कि पटेल नगर निवासी राजकुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। राजकुमार ने बताया था कि आदर्श टेलर्स की दुकान के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की शिकायत के आधार पर थाना शहर नरवाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, पुलिस ने 10 जुलाई को आरोपी आकाश मोहन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस की आमजन से अपील जींद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles