![]()
पानीपत के समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में विवाहिता के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट करने और शिकायत देने से रोकने के लिए कमरे में बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जब पीड़िता ने इस आपबीती के बारे में अपनी सास और मामी को बताया, तो उन्होंने आरोपी को समझाने के बजाय पीड़िता को ही थप्पड़ जड़ दिए। समालखा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक और उसकी मां (मामी) के खिलाफ BNS की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। कोर्ट में चल रहा है तलाक का केस, सास के साथ रह रही है पीड़िता समालखा थाना पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी और उसका 3 साल का एक बेटा है। पिछले करीब एक वर्ष से उसका अपने पति के साथ अदालत में तलाक का केस चल रहा है, जिसके चलते पति अलग रहता है। पीड़िता अपने बच्चे के साथ ससुराल में अपनी सास के साथ रह रही है। पीड़िता के पति के मामा का लड़का (विशाल) भी उनकी सास के घर में ही रह रहा है, जो पीड़िता पर गलत नीयत रखता है और मौका पाकर छेड़छाड़ व मारपीट करता है। कमरे में अकेली पाकर पीछे से दबोचा, शोर मचाने पर सास और मामी ने भी पीटा शिकायत के अनुसार, 7 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे जब पीड़िता अपने कमरे में अकेली थी, तो आरोपी विशाल जबरन उसके कमरे में घुस आया और उसे पीछे से पकड़ लिया। जब पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचाया, तो चीख-पुकार सुनकर मौके पर पीड़िता की सास और आरोपी विशाल की मां (मामी मुकेश) आ गईं। पीड़िता ने जब दोनों को अपनी आपबीती बताई, तो उन्होंने आरोपी को डांटने के बजाय उल्टा पीड़िता के साथ ही बदतमीजी शुरू कर दी और मामी मुकेश ने उसे थप्पड़ मार दिए। विरोध करने और अपनी मां को बताने की बात कहने पर आरोपी विशाल ने पीड़िता के बाल खींचे और कमरे से बाहर किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस सहायता के लिए किया 112 पर फोन, आरोपियों ने कमरे में किया बंद वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस सहायता नंबर 112 पर कॉल किया। मौके पर पहुंचे दो पुलिस कर्मचारियों ने पीड़िता की बात सुनी और उसे थाने में लिखित शिकायत देने की बात कहकर चले गए। इसके बाद जब पीड़िता पुलिस थाने में दरखास्त देने के लिए घर से बाहर निकलने लगी, तो आरोपी विशाल, उसकी मां मुकेश और सास ने मिलकर उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर घर से बाहर कदम रखा तो थाने पहुंचने से पहले ही जान से मरवा देंगे उसे जबरन कमरे के अंदर बंद कर दिया।
Source link
पानीपत में विवाहिता से रिश्तेदार ने की छेड़छाड़:घर के भीतर घुसकर की वारदात, विरोध पर सास और मामी ने भी पीटा







