spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Rohtak Canal Drowning | SDRF Recovers One Body, Search Continues


रोहतक की जेएलएन नहर से SDRF टीम ने युवक के शव को बाहर निकाला।

रोहतक के गांव बोहर में किराए पर रहने वाले परिवार के दो नाबालिग बच्चे शनिवार दोपहर को जेएलएन नहर में डूब गए थे। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान SDRF टीम ने एक बच्चे का शव नहर से

.

नहर में डूबे बच्चों की पहचान 9 वर्षीय प्रदीप व 12 वर्षीय कुलदीप पुत्र दलीप सिंह के रूप में हुई, जो बिहार के रहने वाले है और गांव बोहर में किराए के कमरे में रहते है। दोपहर के समय दोनों बच्चे नहर पर नहाने के लिए गए थे। नहर की सीढ़ियों पर बैठकर नहा रहे थे।

इसी दौरान प्रदीप का पैर फिसल गया और वह नहर में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई कुलदीप भी नहर में कूदा, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण दोनों नहर में बहते चले गए। सूचना पाकर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया।

नहर में डूबने वाले बच्चे अपनी मां के साथ।

नहर में डूबने वाले बच्चे अपनी मां के साथ।

एसडीआरएफ टीम को मिला एक शव एसडीआरएफ टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है, जिसके चलते करीब 20 घंटे बाद एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। वहीं, दूसरे बच्चे की तलाश में टीम ने नहर में उतरकर गोताखोरों की मदद से तलाश जारी रखी है, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज है कि दूसरे बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

पुलिस मामले में कर रही जांच आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। टीम ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। जल्द ही दूसरे बच्चे के शव को भी नहर से बरामद कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles