![]()
नूंह जिले के खोरी चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह तालाब के किनारे एक पेड़ पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लटका मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खोरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी श्याम बहादुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से अपने परिवार के साथ तावडू के हनुमान नगर क्षेत्र में रह रहा था और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। एक दिन पहले बच्चों को लेकर गांव गई पत्नी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी एक दिन पहले ही अपने दोनों बच्चों को लेकर उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव चली गई थी। इसके बाद श्याम बहादुर घर पर अकेला था। ऐसे में उसके शव के इस तरह मिलने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी महेंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूंह की मोर्च्युरी में रखवा दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Source link
नूंह में पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव:सुबह लोगों ने देखा, 2 बच्चों को पिता था; एक दिन पहले ही पत्नी बच्चों संग मायके गई







