spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ा:धारदार हथियार गले पर किया वार, नशे में वारदात को दिया था अंजाम




जींद सीआईए स्टाफ ने हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुखबीर उर्फ सुलेमान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दे कि आरोपी को गांव असरफगढ़ से पकड़ा गया। इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीआईए स्टाफ जींद के इंचार्ज अनुप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पिल्लूखेड़ा में शिकायतकर्ता कुसुम ने अपने बयान में बताया था कि उसका पति बलराम अपने पशु बाड़े में गया था। वहां उससे मिलने के लिए सुखबीर उर्फ सुलेमान और उसके अन्य साथी भी आए थे, जिन्होंने शराब पी रखी थी। धारदार हथियार से किए वार कुसुम के अनुसार, उन सभी ने मिलकर कस्सी से वार करते हुए उसके पति बलराम का गला काटकर हत्या कर दी। इस शिकायत के आधार पर थाना पिल्लूखेड़ा में धारा 103(1), 3(5), 351(2), 249(A), 238 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। हत्या का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मंकुश और उसके एक अन्य सहयोगी नाबालिग को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले की आगे की जांच सीआईए स्टाफ जींद को सौंपी गई थी। सीआईए स्टाफ जींद ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुखबीर उर्फ सुलेमान निवासी मलार को गांव असरफगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने की लोगों से अपील पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles