![]()
हिसार जिले के उकलाना में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब भूसे की गांठों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी ट्राली जल गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार भुना क्षेत्र से भूसे की गांठों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली सूरेवाला चौक की ओर आ रही थी। उकलाना गांव के पास ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते ट्राली को मुख्य मार्ग छोड़कर एक संकरे वैकल्पिक रास्ते से गुजरना पड़ा। इसी दौरान रास्ते में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे से गुजरते समय ट्राली में लदी गांठें ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आ गईं। पहले ये दो फोटो देखिए… बिजली के तारों की चपेट में आई तारों से संपर्क होते ही चिंगारी निकली, जिसने देखते ही देखते भूसे की गांठों को चपेट में ले लिया। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी ट्राली धूं-धूं कर जलने लगी। आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रैक्टर को रोक दिया और खुद सुरक्षित दूरी बना ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक ट्राली में लदी सभी पराली की गांठें, टायर व अन्य सामान पूरी तरह जल चुके थे।
Source link
उकलाना में भूसे से भरी ट्राली में लगी आग:बिजली की तारों की चपेट में आई, चिंगारी से भड़की, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू







