spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Hoshiarpur NRI Groom Death Controversy


शादी के बाद रमनदीप कौर और अरुणदीप सिंह की फाइल फोटो

होशियारपुर की रहने वाली युवती के परिवार ने NRI दूल्हे को कैंसर होने की बात छिपाने के आरोप लगाए, जिसकी शादी के ढाई महीने बाद ही मौत हो गई। युवती के परिवार के आरोपों के बाद अब दूल्हे के परिजन सामने आए हैं।

.

दूल्हे के पिता ने कहा कि शादी से पहले ही सभी बेटे ने बहू को सब कुछ बता दिया था। शादी के बाद बेटा और बहू दोनों अमेरिका गए थे। फ्लाइट काफी लंबी थी। दवाई बहू को दी गई थी और कहा गया था कि रास्ते में उसे दवाई देनी है, लेकिन उसने जानबूझकर समय पर दवाई नहीं दी। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई थी।

पिता ने कहा कि बहू करीब एक महीने तक बेटे के साथ रही थी। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी। फिर वह डेढ़ महीने बाद छोड़कर चली गई थी और अबॉर्शन करवा लिया था। इसके बाद डिप्रेशन के कारण उसकी मौत हो गई। मारने के बाद भी बहू बेटे का मुंह तक देखने नहीं आई थी। बहू के परिजन झूठे आरोप लगा रहे हैं।

जानकारी देते कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी

जानकारी देते कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी

दुल्हे के पिता की 4 बड़ी बातें…

  • शादी से पहले ही पता था बीमारी के बारे में: कुलदीप सिंह ने कहा कि दलजीत कौर, उनकी बेटी और उनके पूरे परिवार को बेटे की बीमारी के बारे में शादी से पहले ही पता था। उनके बेटे ने उनसे कहा था कि शादी के बाद वह इसी लड़की के साथ जिंदगी बिताने वाला है, इसलिए वह सारी बातें पहले ही बता देगा। उसने अपनी बीमारी से संबंधित सब कुछ लड़की वालों को बता दिया था। अब वे मौत के बाद उसे बदनाम कर रहे हैं। यहां तक कि जब शादी के बाद दोनों अमेरिका गए थे, तब दवाइयां भी दुल्हन के पास ही थीं।
  • दवाई समय पर न देने से बिगड़ी तबीयत: कुलदीप सिंह ने कहा कि शादी के बाद बेटा और बहू दोनों अमेरिका गए थे। फ्लाइट काफी लंबी थी। दवाई बहू को दी गई थी और कहा गया था कि रास्ते में उसे दवाई देनी है, लेकिन उसने जानबूझकर समय पर दवाई नहीं दी। इस वजह से विदेश पहुंचते ही बेटे की तबीयत खराब हो गई और उसे तीन दिन वहां अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। बाद में वह ठीक रहने लगा और दोनों दुबई घूमने भी गए थे।
  • अबॉर्शन कराकर सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट: कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू रमनदीप कौर करीब एक महीने तक बेटे के साथ रही थी। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी, लेकिन बेटे से दूर जाने के बाद उसने अपने भाई के साथ मिलकर अबॉर्शन करवा लिया था। इसकी एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर डाली गई थी। इस बात को बेटे ने गंभीरता से लिया और वह डिप्रेशन में रहने लगा।
  • बेटे की मौते के बाद बहू मुंह देखने तक नहीं आई: उन्होंने कहा कि जब बेटे की मौत हुई, तब भी रमनदीप उसका मुंह तक देखने नहीं आई। दलजीत कौर ने खुद उनके बेटे को फोन कर रमनदीप से बात करने से रोका था। संस्कार के बाद जब वे अपने गांव के गुरुद्वारा साहिब गए थे, तब भी दलजीत कौर और उनके पति ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें धमकियां दी थीं।

जानिए युवती के परिवार ने क्या आरोप लगाए थे…

  • 2025 में आया रिश्ता, 14 जनवरी 2026 को हुई शादी: दुल्हन की मां के अनुसार, बेटी कनाडा में नौकरी करती थी। रिश्तेदार के जरिए अरुणदीप का रिश्ता आया। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे। शादी के समय लड़का अमेरिका और लड़की कनाडा में थी।
  • शादी के बाद दवाइयों से बीमारी का पता चला: मां का दावा है कि बेटी ने अरुणदीप की दवाइयों के नाम ऑनलाइन चेक किए, जिससे कैंसर की दवाइयों का पता चला। आरोप है कि पूछने पर ससुराल वालों ने बीमारी से इनकार किया, जबकि बाद में दस्तावेजों से 2021 और 2025 में ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी होने की जानकारी मिली।
  • 73 लाख खर्च करने का दावा: मां के मुताबिक, शादी में करीब 73 लाख रुपए खर्च किए गए। इसमें 11 तोला सोना, थार गाड़ी और 6-7 लाख रुपए शगुन शामिल था। उनके पास शादी और बीमारी से जुड़े दस्तावेज व वीडियो होने का भी दावा किया गया है।

***********

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाब- शादी के ढाई महीने बाद NRI दूल्हे की मौत: दुल्हन ने दवाइयां खाते पकड़ा था, पूछने पर कहा- जिम में चोट लगी, इसलिए खाता हूं

होशियारपुर की रहने वाली युवती के पति की कैंसर से शादी के ढाई महीने बाद ही मौत हो गई। मां ने कहा कि बेटी को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजा था, जहां पढ़ाई के बाद उसे नौकरी भी मिल गई। इसी बीच अमेरिका में रहने वाले एक NRI परिवार की ओर से रिश्ता आया। हमें लगा कि बेटी के लिए अच्छा रिश्ता मिल गया है, क्योंकि हमारे पति और लड़के के पिता भी पंजाब पुलिस में हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles