![]()
रेवाड़ी में शुक्रवार देर शाम थ्रैशर से कटने से किसान की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब गांव खुर्शीद नगर में 52 वर्षीय किसान मशीन से गेहूं निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक हाथ आने से मशीन थ्रैशर ने ने किसान को अंदर खींच लिया। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समय पाते तब तक टांगों को छोड़कर शरीर का अधिकतर हिस्सा मशीन में जा चुका था। जिससे मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक किसान का बेटा यूपी पुलिस में कार्यरत है। खेत में गेहूं निकालते समय हादसा जानकारी के अनुसार गांव खुर्शीद नगर निवासी 52 वर्षीरू किसान यशपाल ने शुक्रवार को गेहूं निकालने के लिए खेत में मशीन थ्रैशर बुलाई थी। देर शाम परिवार थ्रैशर के साथ गेहूं निकाल रहा था। गेहूं निकालने के लिए किसान यशपाल मशीन पर चढ़े हुए थे। इसी दौरान अचानक मशीन ने यशपाल को गेहूं के साथ अंदर खींच लिया। जब तक मौके पर मौजूद लोग कुछ समय पाते तब तक हिप से नीचे के हिस्से को छोड़क मशीन किसान यशपाल को अंदर खींच चुकी थी। मामले की जांच जारी कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। यशपाल का हिप से ऊपर को हिस्सा मशीन में जा चुका था और नीचे का हिस्सा बचा हुआ था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक का बेटा यूपी पुलिस में कार्यरत है।
Source link
रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा, जिंदा किसान थ्रैशर से कटा:गेहूं निकालते समय हाथ आने से हादसा, यूपी पुलिस में कार्यरत बेटा







