Related Posts

नूंह में तेज आंधी से गांव का प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त:सीमेंट से बना बोर्ड भरभरा कर नीचे गिरा, ग्रामीणों ने की मरम्मत कराने की मांग




नूंह जिले के सलम्बा गांव में गुरुवार को आए तेज आंधी-तूफान से नूंह पलवल रोड स्थित गांव का मुख्य प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवाओं के कारण कुछ ही मिनटों में यह द्वार हिलकर टूट गया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी ग्रामीण सुरक्षित रहे। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी नदीम सलम्बा मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त मुख्य द्वार का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि तूफान इतना तेज था कि मुख्य द्वार के ऊपर लगा सीमेंट का बोर्ड टूटकर नीचे गिर गया। प्रशासन से मरम्मत कराने की मांग नदीम सलम्बा ने कहा कि गांव का मुख्य द्वार केवल एक प्रवेश मार्ग नहीं, बल्कि गांव की पहचान है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। ग्रामीणों ने घटना पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि मौसम लगातार खराब बना हुआ है और यदि क्षतिग्रस्त ढांचे को जल्द ठीक नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर गांव के मुख्य द्वार की मरम्मत कराने की मांग दोहराई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें