Related Posts

यमुनानगर में गौचारे की खुरली में मिला मांस:धार्मिक भावनाएं आहत होने पर हंगामा; तरबूज डालने आए गौरक्ष ने देखे




यमुनानगर के आईटीआई रोड स्थित अमन पैलेस के नजदीक श्रीराम गौरक्षा दल सेवा ट्रस्ट द्वारा पशुओं के चारे के लिए बनाई गई खुरली में पॉलिथिन के अंदर मांस के टुकड़े मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही गौरक्षा दल से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जानकारी के अनुसार श्रीराम गौरक्षा दल सेवा ट्रस्ट की ओर से क्षेत्र में बेसहारा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने हेतु खुरली बनाई गई है। जहां रोजाना स्थानीय लोग हरा चारा और अन्य खाद्य सामग्री डालते हैं। मौके पर एकत्रित हुए गोरक्षा दल के सदस्य आज वीरवार को एक युवक पशुओं के लिए तरबूज के छिलके डालने के लिए खुरली के पास पहुंचा। इसी दौरान उसकी नजर खुरली में पड़े एक पॉलिथिन बैग पर पड़ी। युवक ने जब पॉलिथिन को खोलकर देखा तो उसके अंदर मांस के टुकड़े पड़े हुए थे। यह देखकर उसने तुरंत आसपास के लोगों और गौरक्षा दल के सदस्यों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गौरक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश बताते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना था कि किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर माहौल खराब करने और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से यह हरकत की है। मांस के टुकड़ों की कर रहे जांच गौरक्षा दल के सदस्य हर्षित ने बताया कि जिस युवक ने सबसे पहले यह पॉलिथिन देखा, वह रोजाना की तरह पशुओं के लिए चारा डालने आया था। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं, इसलिए पुलिस प्रशासन को आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। घटना की सूचना मिलते ही फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसआई बलदेस सिंह ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल यह भी जांच की जा रही है कि पॉलिथिन में मिले मांस के टुकड़े किस जानवर के हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें