spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में चोरी की बाइक समेत युवक अरेस्ट:घर के बाहर से चोरी की थी मोटरसाइकिल, संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने रोका




नूंह जिले के पुन्हाना शहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। यह मामला 29 अप्रैल को सामने आया था, जब वार्ड नंबर 7 पुन्हाना निवासी असगर ने थाना पुन्हाना में अपनी सफेद रंग की बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात व्यक्ति उनकी बाइक को घर के बाहर से चुरा ले गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश दी और क्षेत्र में नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस पूछताछ में नहीं दे सकता जवाब इसी अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद हुई। आरोपी की पहचान पलवल जिले के बहीन थाना क्षेत्र के गांव कोट निवासी नाजीम उर्फ नज्जू के रूप में हुई। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक को छिपाकर रखा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का किसी अन्य चोरी की वारदातों से कोई संबंध है या नहीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles