हरियाणा के नारनौल में एक परिवार के कुछ सदस्यों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने चार से पांच लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी गोपाल सोनी उर्फ मटरू नामक युवक ने बताया कि आज दोपहर को अपने घर पर ही था। इस दौरान कोची, मोती उर्फ विजय, शांति देवी, पूनम तथा दो अन्य लड़कियां आई। उन्होंने उसके साथ पहले गाली गलोच शुरू की। उसको कहा कि उसने उसके मनोज को नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में गलत पकड़वाया। मारते लेकर गए गली में अब इसका खामियाजा उसको भुगतना पड़ेगा। इस पर सभी उससे लड़ाई झगड़ा करने लगे तथा उसको मारते हुए गली में ले गए। जहां पर उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर उसको घायल कर दिया। उसके साथ लड़ाई झगड़ा किए जाने का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिसके बाद सभी लोग उसको जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। हेरोइन बेचने वाले को पकड़वाया था घायल गोपाल ने बताया कि उसने सीआईए को 200 वीडियो उस परिवार के लोगों द्वारा हेरोइन व अन्य नशीला पदार्थ बेचने की दी हुई हैं। उनके आधार पर ही बीते कल सीआईए नारनौल ने उनके परिवार के मनोज को 13 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। कल से मिल रही धमकी इसी बात से नाराज होकर उसके परिवार वाले बीते कल से ही उनको धमकी देने लगे हुए हैं। उसने बताया कि बीते कल जब धमकी मिली तो वह अपनी दादी को साथ लेकर पहले महिला थाना फिर सीटी थाना गया था। पुलिस कर्मी बोले मकान बदल लो उसने बताया कि जब उसने पुलिस को बताया कि इस प्रकार वह किराए के मकान में रहता है तथा उसने नशीला पदार्थ बेचने वाले को पकड़वाया तब उसको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं तो पुलिस कर्मियों ने उसकी शिकायत लेने की बजाए उसको ही अपनी दादी सहित मोहल्ला छोड़ अन्य जगह मकान लेने की बात कही। आज कर दिया हमला वहीं आज मनोज के परिवार वालों ने दोपहर को उसके घर में आकर उस पर हमला कर दिया। वे उसको मारते हुए गली में ले गए। जहां पर उन्होंने उस पर चाकू से हमला किया। उसने बचाव किया तो चाकू उसके हाथ पर लगा।
Source link
