Related Posts

कुरुक्षेत्र में बाइक विवाद में ट्रक ड्राइवर की हत्या:पिता बोले- किडनैप कर गांव ले गए, मारपीट के बाद परने से घोंटा गला, शव अस्पताल छोड़ा




कुरुक्षेत्र जिले के दबखेड़ी गांव में दो भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर ट्रक ड्राइवर की परने से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी उसके शव को LNJP अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी बाप-बेटे कल दिन में ड्राइवर को जिंदल पार्क के पास से किडनैप करके अपने घर लेकर आए थे। यहां ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई भी की गई। ये आरोप मृतक ड्राइवर सुनील उर्फ शैंटी (29) निवासी भिवानीखेड़ा के पिता सिकंदर ने लगाए। सुनील का आरोपी बाप-बेटे के साथ उनकी बाइक से हुए एक्सीडेंट को लेकर कोई विवाद चल रहा था। परिवार ने पुलिस को सुनील के साथ मारपीट का वीडियो भी दिया है। सुनील के दोस्त रोहित को घर बुलाने भेजा सिकंदर के मुताबिक, आरोपी गौरव और रोहित उसके बेटे सुनील के दोस्त थे। बाइक विवाद के चलते आरोपी बाप-बेटे ने सुनील को अपने पास बुलाने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने उनके कॉमन दोस्त रोहित को घर भेजा। कल दिन में रोहित उनके घर सुनील को लेने आया था। बाहर भेजने के बहाने अपने साथ लेकर गया आरोप लगाया कि रोहित ने सुनील को विवाद शांत होने तक बाहर भेजने की बात कही। इसलिए उसने सुनील को अपनी गाड़ी से बाहर भेजने के लिए मना लिया। तब आरोपी रोहित कुछ देर बाद सुनील को अपने साथ जिंदल पार्क ले आया। यहां आकर उसने सुनील को उतार दिया। सुनील को उतार बैग लेकर आने की कही बात फिर खुद सुनील को दो-चार दिन रहने के लिए उसके घर से कपड़े लाने का बहाना बनाकर निकल लिया। आरोप लगाया कि तब रोहित ने पहले से तैयार गौरव को कॉल करके सुनील की लोकेशन बता दी। सूचना मिलते ही गौरव अपने भाई और पिता के साथ मौके पर पहुंच गया। यहां आते ही उसने सुनील को पीटना शुरू कर दिया। घसीटते हुए अपने साथ घर ले गए आरोप लगाया कि बाप-बेटे सुनील को घसीटते हुए अपने साथ घर दबखेड़ी ले आए। यहां आरोपियों ने सुनील को कमरे में बंधक बना लिया। रात को सुनील के साथ मार-पिटाई की गई। बाद में तीनों ने मिलकर परने से सुनील का गला घोंट दिया, जिससे मौके पर ही सुनील की मौत हो गई। सुबह सरपंच से मिली मौत की सूचना सिकंदर ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे उनको गांव के सरपंच से सूचना मिली कि सुनील ने दबखेड़ी गांव में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका शव LNJP अस्पताल में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिवार तुरंत अस्पताल पहुंचा। यहां सुनील का शव पड़ा हुआ था। पूछताछ से पता चला कि इसे यहां लेकर आने वाले लोग फरार हो गए। पिता बोले- पूरे शरीर पर थे चोट के निशान सिकंदर ने बताया कि सुनील के पूरे शरीर पर गंभीर चोट और पिटाई के निशान थे। उसके गले पर भी निशान पड़े हुए थे। आरोप लगाया कि आरोपी गौरव, उसके भाई और पिता ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर परने से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। हत्या और अपहरण का केस दर्ज उधर, केयूके थाना के SHO सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 140(3), 127(2), 103(1), 61(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कल रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें